छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख

Advertisement

लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पत्रकारिता में योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि श्री रमेश शर्मा ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता सदैव स्मरणीय रहेगी।

उन्होंने कहा कि श्री शर्मा ने पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने रखा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button