छत्तीसगढ़

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में थाना प्रभारियों का फेरबदल, तीन पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना

Advertisement

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के एसपी को पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने और अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पुलिस विभाग ने थाना प्रभारियों के स्तर पर फेरबदल किया है।

तीन थाना प्रभारियों का तबादला

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के झगराखाड़, चिरमिरी और जनकपुर थानों के प्रभारियों में बदलाव किया गया है। आदेश के तहत निरीक्षक राकेश कुमार साहू, जो वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ थे, उन्हें झगराखाड़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

झगराखाड़ और चिरमिरी में भी बदलाव

वहीं, झगराखाड़ थाना प्रभारी निरीक्षक वासुदेव परगनिया का तबादला चिरमिरी थाना प्रभारी के पद पर किया गया है। इसी तरह चिरमिरी थाने में पदस्थ एसआई विजय सिंह को जनकपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश

तबादला आदेश में सभी प्रभावित पुलिस अधिकारियों को अपने नए पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने और पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button