रायगढ़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया”बापू”को नमन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-02.10.23- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज यहां कलेक्ट्रेट में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कलेक्टर सिन्हा ने महात्मा गांधी के देश की स्वाधीनता में दिए अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सत्य,प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय,आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी, संयुक्त कलेक्टर डी.आर.रात्रे,डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर,जिला शिक्षा अधिकारी बी.बाखला,अधीक्षक राजेश मेहरा,स्टेनो टू कलेक्टर सूरज खर्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button