Uncategorised

Cyber Crime Jashpur : पैन कार्ड अपडेट के नाम पर ₹3.25 लाख की ठगी, झारखंड से 4 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिनो बैंक खाता, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड भी जब्त

जशपुर। साइबर ठगी के मामलों में आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में करीब चार साल से फरार आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है।

बैंक अधिकारी बनकर लगाया था ठगी का झांसा

Cyber Crime Jashpur मामले के अनुसार, प्रार्थी रामलोचन गुप्ता ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 और 10 अक्टूबर 2022 को अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर पैन कार्ड अपडेट कराने और नेट बैंकिंग शुरू कराने का झांसा दिया था।

आरोपी ने विश्वास में लेकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके बैंक खाते से कुल 3 लाख 25 हजार रुपये की राशि धोखाधड़ी कर निकाल ली थी।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामला दर्ज होने के बाद जशपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ठगी की राशि कई बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिसमें एक फिनो पेमेंट बैंक का खाता भी शामिल था।

पुलिस अधीक्षक डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी निगरानी और लगातार पतासाजी के बाद आरोपी की पहचान की।

धनबाद से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस टीम ने झारखंड के धनबाद निवासी नीलकंठ दास (24 वर्ष) को हिरासत में लेकर जशपुर लाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

आरोपी ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर ठगी की थी। उसके नाम से फिनो पेमेंट बैंक में खोले गए खाते में ठगी की रकम में से 25 हजार रुपये जमा हुए थे, जिसे उसने एटीएम कार्ड के माध्यम से चार बार में निकालकर खर्च कर दिया।

ठगी में इस्तेमाल सामान जब्त

आरोपी ने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और मोबाइल फोन को बाद में नष्ट कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर ठगी में प्रयुक्त एटीएम कार्ड, फिनो बैंक खाते से लिंक सिम कार्ड और पैन कार्ड जब्त किए हैं।

मामले में अन्य बैंक खातों, सहयोगियों और साइबर ठगी के नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button