Uncategorised

Rotary Club Raigarh Royal : रक्तदान शिविर का आयोजन, एक यूनिट रक्त से बच सकती है किसी की जिंदगी

Advertisement

कोतरा रोड स्थित लक्ष्य ब्लड बैंक में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन, नागरिकों से रक्तदान की अपील

रायगढ़। समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने वाली संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए क्लब द्वारा शहर के कोतरा रोड स्थित लक्ष्य ब्लड बैंक (डॉ. अरुण केडिया डायग्नोस्टिक) में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रक्तदान को बताया सबसे बड़ा दान

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संतोष अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक व्यक्ति द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल मंत्र सेवा है और इसी भावना के साथ यह जनसेवा अभियान आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य में शामिल हों और यदि संभव हो तो अपने साथ कम से कम एक अन्य रक्तदाता को भी लेकर आएं।

सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर

रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। क्लब पदाधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे शिविर में पहुंचकर रक्तदान करें और इस मानव सेवा अभियान को सफल बनाएं।

क्लब पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजन

यह आयोजन क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संतोष अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन आशीष अरोरा, प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन डॉ. अरुण केडिया एवं सचिव रोटेरियन अंकित कलानोरिया के विशेष मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सभी सदस्य इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button