छत्तीसगढ़

करंट से हाथियों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, बिजली विभाग को 20 फीट ऊंचे करने होंगे जंगलों से गुजरने वाले तार

Advertisement
Advertisement Carousel

वन एवं ऊर्जा विभाग से जवाबदेही तय करने के निर्देश, 11 केवी और एलटी लाइनों में कवर्ड कंडक्टर लगाने पर दिया जोर

हाथियों की मौत पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली के करंट से हाथियों की लगातार हो रही मौतों के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार और बिजली विभाग को जंगल क्षेत्रों में बिजली लाइनों को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

वन और ऊर्जा विभाग की जवाबदेही तय करने के निर्देश

हाईकोर्ट ने वन एवं ऊर्जा विभाग से हाथियों की मौत के मामलों में जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा है। अदालत ने बिजली विभाग से इस संबंध में शपथ पत्र भी मांगा है।

केंद्र की 2020 की गाइडलाइन का पालन जरूरी

अदालत ने भारत सरकार की वर्ष 2020 की गाइडलाइन के अनुरूप बिजली लाइनों को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया है। इसके तहत जंगलों से ऊपर गुजरने वाले बिजली के तारों की ऊंचाई 20 फीट करने और जमीन के नजदीक मौजूद तारों को हटाने के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

11 केवी और एलटी लाइनों में कवर्ड कंडक्टर लगाने पर जोर

हाईकोर्ट ने वन क्षेत्रों में ढीली और झुकी हुई बिजली लाइनों को दुरुस्त करने, तारों की ऊंचाई बढ़ाने तथा 11 केवी और एलटी लाइनों में कवर्ड कंडक्टर लगाने जैसे सुरक्षा उपायों को लागू करने पर जोर दिया है। इन कदमों का उद्देश्य जंगलों में हाथियों और अन्य वन्यजीवों को बिजली के करंट से होने वाले हादसों से बचाना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button