छत्तीसगढ़

खड़गे की टिप्पणी पर सीएम विष्णुदेव साय का हमला, बोले—कांग्रेस सार्वजनिक रूप से देश से माफी मांगे

Advertisement

राजनीतिक विरोध में दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती सोच का प्रमाण: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर कांग्रेस भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाएं लांघ रही है। मुख्यमंत्री ने खड़गे से अपनी टिप्पणी के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस जिस स्तर तक उतर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है।

जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी: साय

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस की इस तरह की राजनीति को भली-भांति पहचान चुकी है। जब-जब कांग्रेस ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है, तब-तब जनता ने उसे जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी जनता ऐसी राजनीति को न भूलेगी और न स्वीकार करेगी। लोकतांत्रिक तरीके से समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा।

खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग

सीएम साय ने कहा कि राजनीतिक विरोध की आड़ में अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस की गिरी हुई सोच और संस्कारहीन राजनीति का प्रमाण है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपनी टिप्पणी के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button