छत्तीसगढ़रायगढ़

चक्रधर समारोह 2026 का मुख्यमंत्री साय को न्योता, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सौंपा आमंत्रण पत्र

Advertisement

14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा 10 दिवसीय आयोजन, तैयारियां अंतिम चरण में

रायगढ़। कला और संगीत की समृद्ध परंपरा के लिए देशभर में पहचान रखने वाले रायगढ़ में आगामी 14 से 23 सितंबर तक 10 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। रामलीला मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

कलाकारों के चयन के साथ व्यवस्थाएं हुईं तय

समारोह के लिए कलाकारों के चयन सहित आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए जवाबदेही तय किए जाने के बाद प्रशासन आयोजन को भव्य और व्यवस्थित स्वरूप देने में जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिया आमंत्रण

इसी क्रम में चक्रधर समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राजधानी रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को चक्रधर समारोह-2026 का आमंत्रण पत्र सौंपते हुए समारोह का शुभारंभ करने और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

सीएम साय ने स्वीकार किया निमंत्रण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर द्वारा सौंपे गए आमंत्रण को स्वीकार किया और समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति से आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

देश-विदेश में पहचान रखता है चक्रधर समारोह

चक्रधर समारोह रायगढ़ की कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख उत्सव माना जाता है। शास्त्रीय संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए प्रसिद्ध इस समारोह में हर वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों से नामचीन कलाकार हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।

14 सितंबर से शुरू होने वाला यह 10 दिवसीय समारोह 23 सितंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में कला और संस्कृति की विविध रंगों से शहर को सराबोर करेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button