छत्तीसगढ़

रायपुर की गजराज पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां जुटीं; कई घंटे बाद भी काबू नहीं

Advertisement
Advertisement Carousel

भनपुरी इलाके में टैंक और प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, SDRF की टीम भी मौके पर तैनात; आसपास की फैक्ट्रियों तक आग फैलने से रोकने की कोशिश

4-5 घंटे से जारी है आग बुझाने का अभियान

राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह है कि पिछले 4 से 5 घंटों से दमकलकर्मी इसे बुझाने में जुटे हुए हैं। नगर निगम और निजी प्लांटों की करीब 12 से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के जिलों से भी दमकल वाहन बुलाए गए हैं।

आग की लपटों से इलाके में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, भनपुरी स्थित फैक्ट्री में प्लास्टिक पाइप और टैंक का निर्माण किया जाता है। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

SDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। रायपुर एयरपोर्ट के अलावा आसपास के जिलों से भी दमकल वाहन मंगाए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन, पुलिस और SDRF के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

आसपास की फैक्ट्रियों को बचाने की कोशिश

SDRF अधिकारियों के मुताबिक, आग की लपटें आसपास की फैक्ट्रियों तक न पहुंचें, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन और दमकल विभाग की प्राथमिकता आग को फैलने से रोकना है। इस अग्निकांड में फैक्ट्री को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा।

एक सप्ताह से बंद थी फैक्ट्री, आग का कारण अज्ञात

जानकारी के मुताबिक, माहेश्वरी मार्केटिंग नामक इस फैक्ट्री में गजराज पाइप ब्रांड के प्लास्टिक पाइप और छत पर इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक टंकियां बनाई जाती हैं। बताया गया है कि त्योहार के चलते फैक्ट्री पिछले एक सप्ताह से बंद थी। फैक्ट्री मालिक केदारनाथ माहेश्वरी भी परिवार के साथ रायपुर से बाहर गए हुए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button