रायगढ़

अमित रतेरिया के मामले में खुल सकती है जांच…। कलेक्टर ने पीड़ित किसान को दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधर नगर पुलिस पीड़ित का बयान दर्ज करेगी…।।

सिंहघोष/रायगढ़-16.09.23- मेडिकल कालेज रोड की विवादित भूमि मामले में जमीन माफिया अमित रातेरिया सहित महेद्र जयसवाल की मुसीबतें आने वाले दिनों में बढ़ सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनो जमीन दलालों उर्फ माफियाओं के खिलाफ बाइट पीड़ित किसान सहनी राम ने थाना चक्रधरनगर और कलेक्ट्रेट में लिखित शिकायत की थी।

पीड़ित किसान सहनी राम चौहान ने कहा कि न्यायालय में विचाराधीन जमीन मामले की जानकारी होने के बावजूद पुनः दूसरी बार मेरी विवादित जमीन को जमीन माफिया अमित रतेरिया ने बेच दिया हैं।

इसके पहले जमीन माफिया अमित ने ग्राम नवापाली में स्थित किसान के कब्जे की भूमि 32/6 के एक टुकड़े को संजय प्रतिभा जैन को बेच दिया था। अभी उस अवैध खरीद बिक्री का विवाद माननीय न्यायलय और पुलिस के पास जांच प्रक्रिया में था ही, कि जमीन माफिया अमित ने झूठी जानकारी या प्रलोभन देकर विवादित भूमि के बचे हिस्से को नए खरीददार और जमीन कारोबारी महेंद्र जयसवाल के बेच दिया।

इस बात की जानकारी पीड़ित किसान सहनी राम को तब हुई जब वह अपनी जमीन पर कुछ काम कर रहा था तो उसे वेगन आर कार में आए कुछ गुंडा किस्म के लोगों ने जातिगत गाली कर गलौज कर जमीन खाली करने की धमकी देने लगे।

इस मामले में जमीन माफिया अमित रतेरिया वर्ष 2012 को जारी राजस्व मंडल न्यायालय के उस आदेश को दिखा कर पुलिस और प्रशासन को गुमराह कर रहा है जो वर्ष 2015 में जारी नए आदेश में खारिज किया जा चुका है।

वास्तविक दस्तावेजों के साथ आज पुनः पीड़ित कलेक्टर कार्यालय आया था। यहाँ उसके बताए अनुसार किसी डिप्टी कलेक्टर महोदय ने उसका आवेदन पढ़ा और दस्तावेज देखे जिसके बाद पीड़ित को निद्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इधर खबर है कि थाना चक्रधर नगर पुलिस पीड़ित को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया हैं। इस तरह यह कहा जा सकता है कि उक्त विवादित सौदे को लेकर आने वाले दिनों में जमीन माफिया अमित रातेरिया और महेंद्र जयसवाल की परेशानी निश्चित तौर पर बढ़ने वाली है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button