Uncategorised

मानसून ने मचाया कहर, बारिश जनित हादसों में 5 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर/छत्तीसगढ़। राज्य में सक्रिय हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून के साथ ही अलग-अलग जिलों से दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आई हैं। पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में पिता-पुत्र, मां-बेटी और एक 8 वर्षीय मासूम समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई है।

खेत में करंट से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

कबीरधाम जिले के बीरनपुर कला गांव में 55 वर्षीय किसान गोकरण पटेल और उनके 22 वर्षीय पुत्र परमेश पटेल की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत के चारों ओर लगाए गए अवैध बिजली फेंस के संपर्क में आने से पहले बेटा और फिर उसे बचाने गए पिता दोनों इसकी चपेट में आ गए।

बिजली खंभे से करंट लगने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत

कबीरधाम के ही नागाटोला मठपुर गांव में 8 वर्षीय बालक श्रवण बैगा खेलते समय बिजली के खंभे से जुड़े अर्थिंग वायर की चपेट में आ गया। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण खंभे में करंट उतर आया था। पुलिस और विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

आकाशीय बिजली से मां-बेटी की मौत

बलरामपुर जिले में खेत में काम के दौरान बारिश शुरू होने पर 33 वर्षीय मंती तेकाम और उनकी 14 वर्षीय पुत्री विमला पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें, बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button