रायगढ़

पति-सास-ससुर-जेठ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- थाना चक्रधरनगर अन्तर्गत मालीडीपा में रहने वाली तरूणा मालती पति किशन देवांगन उम्र-24वर्ष द्वारा दिनांक 23.07.2020 को थाना चक्रधरनगर में अपने पति,सास,ससुर व जेठ के विरूद्ध दहेज के नाम पर प्रताडित करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीडिता बताई कि वर्ष 2017 में बिलाईगढ जिला बलौदाबाजार के किशन देवांगन के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था कि शादी के कुछ महिने बाद से पति किशन देवांगन एवं सास रंभा देवांगन, ससुर शत्रुघन देवांगन व जेठ किशोर देवांगन के द्वारा दहेज का मांग किया जाता था। नवम्बर 2018 को पुत्र होने पर ससुराल वाले मायके से छट्टी के खर्च के लिए 30,000 रूपये और सोना-चांदी वगैरह लेकर आ बोले। इससे पहले भी ससुराल वाले 03 बार घर से मायके रूपये लेकर आ कहकर निकाल देना बतायी। पिछले वर्ष दशहरा त्यौहार को महिला के माता-पिता देखने आये तो उनके साथ गाली गलौच किये और अपनी बेटी को ले जाओ बोले और पीडिता के बेटे को रखकर उसे घर से भगा दिये । पीडिता के लिखित आवेदन पर आरोपीगण पर अप.क्र. 187/2020 धारा 498-A,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button