रायगढ़

Raigarh Crime : देह व्यापार के दो अड्डों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 2 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़, 31 जुलाई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार के अड्डों का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कर संरक्षण में लिया गया।

लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा में एक साथ हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन और प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक एवं साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में साइबर थाना, कोतवाली एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

लालटंकी दानीपारा में संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि लालटंकी दानीपारा स्थित एक मकान में लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि के लिए पाइंटर ग्राहक को भेजा।

संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां मकान संचालिका लक्ष्मी शर्मा (46 वर्ष) और ग्राहक ऋषभ शर्मा (24 वर्ष) मिले। पुलिस ने मौके से नकद राशि, मोबाइल एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार मकान से दो नाबालिग बालिकाओं को भी संरक्षण में लिया गया, जिन्हें काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की गई।

मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक में भी कार्रवाई

इसी दौरान जूटमिल थाना क्षेत्र के मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक अन्य स्थान पर भी पुलिस ने छापेमारी की।

यहां पुलिस ने संचालिका सुनीता मेहर (48 वर्ष) और ग्राहक अभय सिंह (42 वर्ष) के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई और मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दी सख्त चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के शोषण से जुड़े अपराधों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अनैतिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button