रायगढ़

Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

Advertisement

चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई; ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बेचने का आरोप

रायगढ़, छत्तीसगढ़। फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी जफर खान (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम बिजना, थाना तमनार, जिला रायगढ़ का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ओडिशा से गांजा लाकर बेचने का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर ओडिशा से गांजा लाकर रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करने का आरोप है। जांच में उसकी भूमिका पूर्व में गिरफ्तार उसकी बहन रशीदन खान और उसके बेटे शेख नसीब को गांजा उपलब्ध कराने के मामले में भी सामने आई थी।

तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कथित तौर पर तस्करी में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AT 9329 जब्त की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button