छत्तीसगढ़रायगढ़

Kharsia News: नवरात्रि और दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन पर बनी सहमति

Advertisement

Navratri Durga Utsav 2026: गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और दुर्गा प्रतिमा उत्सव की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा, प्रशासन और पुलिस ने आयोजन समितियों से समन्वय बनाए रखने की अपील की।

खरसिया। आगामी नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को खरसिया रेस्ट हाउस में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और विभिन्न दुर्गा उत्सव आयोजन समितियों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पर्व के दौरान होने वाले गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Navratri 2026: भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर जोर

बैठक में खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, उपाध्यक्ष श्री बंटी सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री विजय शर्मा, एसडीएम श्री प्रवीण भगत, एसडीओपी श्री सतीश भार्गव और खरसिया चौकी प्रभारी निरीक्षक श्री त्रिनाथ त्रिपाठी सहित आयोजन समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने आयोजन समितियों से श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही, त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन और पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।

आयोजन समितियों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में उपस्थित दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्यों ने प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने की सहमति जताई। उन्होंने नवरात्रि और दुर्गा उत्सव को धार्मिक आस्था, हर्षोल्लास तथा आपसी भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।

रायगढ़ पुलिस की अपील: अफवाहों से बचें, संदिग्ध गतिविधियों की दें सूचना

प्रशासन एवं पुलिस ने नागरिकों से नवरात्रि और दुर्गा उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। लोगों से कहा गया कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें।

बैठक में आपसी समन्वय, जिम्मेदारी और सहयोग के साथ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर सहमति बनी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button