रायगढ़

संस्कार स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, 9 गोल्ड समेत जीते 19 पदक

Advertisement

प्रथम इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में रायगढ़ का बढ़ाया मान

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भिलाई में आयोजित प्रथम इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण पदक सहित कुल 19 पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ जिले में भी हर्ष का माहौल है।

शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। इसी क्रम में विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से रायगढ़ का नाम रोशन किया।

मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में प्रतियोगिता में शामिल संस्कार पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 गोल्ड समेत 19 पदक हासिल किए।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में कु. प्रकृति माणिकपुरी, आरव सिंह, शेख हमादुल्लाह, वैभव दत्ता, कु. श्रेया सिंह और कु. स्नेहा सिंह शामिल हैं।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार और उनके पालकों को गौरवान्वित किया है। खेल प्रशिक्षक श्रीमती कांति माणिकपुरी सहित पूरी टीम ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।

मार्गदर्शक ने दी बधाई

रायगढ़ जिले के लिए इस उपलब्धि पर संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों, खेल प्रशिक्षक और पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर

वर्सन — रामचन्द्र शर्मा, मार्गदर्शक, संस्कार पब्लिक स्कूल

“बच्चों के व्यक्तित्व का विकास केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों में भागीदारी से भी होता है। संस्कार पब्लिक स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करना है। इस शानदार सफलता के लिए सभी बच्चों, पालकों और जिलेवासियों को बहुत-बहुत बधाई।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button