छत्तीसगढ़

Raigarh News: संस्कार के बच्चों ने इंडो-नेपाल कराटे में मचाया धमाल, 9 गोल्ड समेत जीते 19 पदक

Advertisement

Raigarh News: रायगढ़ जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भिलाई में आयोजित प्रथम इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 गोल्ड सहित कुल 19 पदक अपने नाम किए। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल के साथ-साथ रायगढ़ जिले का भी नाम रोशन हुआ है।

शिक्षा के साथ खेलों पर भी जोर

संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के निर्देशन में संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसी क्रम में भिलाई में आयोजित प्रथम इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने अलग-अलग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक हासिल किए।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के जिन विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, उनमें कु. प्रकृति माणिकपुरी, आरव सिंह, शेख हमादुल्लाह, वैभव दत्ता, कु. श्रेया सिंह और कु. स्नेहा सिंह शामिल हैं।

विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन को स्कूल प्रबंधन ने खेल के क्षेत्र में उनकी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया है।

खेल प्रशिक्षक और पूरी टीम को दी बधाई

रायगढ़ जिले के लिए इस उपलब्धि पर संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों, खेल प्रशिक्षक श्रीमती कांति माणिकपुरी और पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

व्यक्तित्व विकास में खेलों की अहम भूमिका

संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व का विकास केवल शिक्षा से नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बौद्धिक गतिविधियों में सहभागिता से भी होता है।

उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके Personality Development पर भी ध्यान देना है। उन्होंने इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों, पालकगण और जिलेवासियों को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button