Uncategorised

Raigarh Hotel Checking : होटल व्हाइट रोज में पुलिस जांच के दौरान हंगामा, संचालक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुरक्षा मानकों में मिलीं खामियां, पुलिस से अभद्रता और शांति भंग की आशंका पर हुई कार्रवाई

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर के होटल, लॉज और सार्वजनिक आवासीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विशेष जांच अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत 10 जुलाई 2026 की शाम थाना साइबर और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर स्थित होटल व्हाइट रोज में औचक निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था में कमियां मिलने पर दी गई समझाइश

पुलिस जांच के दौरान होटल में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में कमी पाई गई। इस पर पुलिस टीम ने होटल संचालक सूरज सिंह (28 वर्ष), निवासी फतेहामुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को सुरक्षा मानकों में तत्काल सुधार करने की समझाइश दी।

पुलिस से अभद्र व्यवहार के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, समझाइश के दौरान होटल संचालक ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और बार-बार समझाने के बावजूद उसका आक्रामक रवैया बना रहा। इसके बाद उसे थाना कोतवाली लाया गया, जहां भी उसका व्यवहार नहीं बदला।

संज्ञेय अपराध होने की आशंका और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी की। साथ ही धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

होटलों की नियमित जांच जारी रहेगी

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, आगंतुकों का सत्यापन करना तथा अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button