रायगढ़

चोरी रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में दो चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए थाना चक्रधरनगर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

निगरानी बदमाश भी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में क्षेत्र का निगरानी बदमाश शिवा सारथी भी शामिल है। पुलिस जांच में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

₹2 लाख की मशरूका बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹63,700 नकद, सोने का टॉप्स, पीतल का लोटा, रेंजर साइकिल, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की है।

बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी

चक्रधरनगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button