जन्माष्टमी और झुला उत्सव को लेकर रायगढ़ में बदली यातायात व्यवस्था, 2 से 6 सितंबर तक लागू रहेगा एकांगी मार्ग

रायगढ़। प्रसिद्ध जन्माष्टमी पर्व एवं झुला उत्सव के दौरान शहर में श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस रायगढ़ ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। आमजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ शहर में सुचारू और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए 2 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक एकांगी मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात डायवर्ट
त्योहार के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए एकांगी मार्ग निर्धारित किए जाएंगे। इस दौरान वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की गई है।
5 दिनों तक लागू रहेगी व्यवस्था
यातायात पुलिस के अनुसार यह विशेष व्यवस्था 2 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात दबाव कम करने तथा श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले मार्गों पर वाहन लेकर न जाएं, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।






