रायगढ़

₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का आरोपी दीपक शर्मा गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन हंट में पुलिस को सफलता

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। ट्रांसपोर्ट कंपनी से करीब 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

लंबे समय से बदल रहा था ठिकाने

पुलिस के अनुसार आरोपी दीपक शर्मा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी को दरोगापारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

ट्रांसपोर्ट कंपनी में फर्जी वाउचर से किया गया था फर्जीवाड़ा

मामला श्रीराम ट्रांसपोर्ट, ढिमरापुर चौक रायगढ़ से जुड़ा है। कंपनी संचालक कमल किशोर शाह ने 24 मार्च 2026 को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि कंपनी में कार्यरत प्रकाश मिश्रा और दीपक शर्मा वाहनों के बिल-वाउचर तैयार कर भुगतान के लिए प्रस्तुत करते थे। भुगतान प्रक्रिया के दौरान एक ही क्रमांक के कई वाउचर सामने आने पर जांच की गई।

डुप्लीकेट वाउचर बनाकर निकाली गई राशि

जांच में सितंबर 2025 से लगातार फर्जीवाड़ा सामने आया। आरोप है कि एक ही वाउचर नंबर पर अलग-अलग वाहनों के नाम से डुप्लीकेट वाउचर तैयार कर भुगतान कराया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि अलग-अलग बैंक खातों का उपयोग कर कंपनी से करीब ₹32 लाख की राशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाली गई।

धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज

मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 187/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2), 60 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button