छत्तीसगढ़

अटल परिसर में अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, 26.93 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान अरपा रिवर व्यू के पास नवनिर्मित ‘अटल परिसर’ में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहर को 26.93 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।

अटल जी के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, संवेदनशील कवि और छत्तीसगढ़ के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 2000 को उनके नेतृत्व में राज्य का गठन हुआ, जिससे प्रदेश को नई पहचान और विकास की दिशा मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की प्रतिमा उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सहेजने का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।

सभी नगरीय निकायों में बनेगा ‘अटल परिसर’

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी नगरीय निकायों में ‘अटल परिसर’ निर्माण का निर्णय लिया है। इसके तहत 25 दिसंबर को 115 नगरीय निकायों में अटल परिसरों का लोकार्पण किया जा चुका है और यह अभियान लगातार जारी है।

विकास कार्यों से बदलेगी शहर की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और आज स्वीकृत 26 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करेंगे।

लगभग 12.43 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिनमें अटल परिसर, मराठी कन्या शाला भवन का प्रथम तल, इमलीपारा का व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और रक्षित आरक्षी केंद्र शामिल हैं।

नए कार्यों का भूमिपूजन

साथ ही मुख्यमंत्री ने करीब 14.50 करोड़ रुपये की लागत के नए कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें अरपा क्षेत्र में सड़क, नाला एवं पिचिंग निर्माण, जरहाभाठा में सड़क चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण तथा उसलापुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और चबूतरा निर्माण शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button