छत्तीसगढ़

कांकेर के जंगलों में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार: जवानों ने डम्प से 50 से ज्यादा हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद किया बरामद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
जवानों ने कांकेर के जंगलों में नक्सल डम्प से 50 से अधिक हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है। 
कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल खात्मे के बाद सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जवानों ने कांकेर के जंगलों में नक्सल डम्प से 50 से अधिक हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है। बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।

जब्त सामग्री में 1 नग- 7.62 एसएलआर एलएमजी, 1 नग-5.56 एलएमजी, 5 नग- 303 रायफल, 11 नग- सिंगलशॉट गन देशी मेड, 8 नग- बीजीएल लांचर, 5 नग- भरमार बंदूक, 15 नग- सिंगलशॉट बंदूक, 2 नग- 12 बोर देशी कट्टा, 1 नग- 315 बोर बंदूक, 1 नग- 7.65 एमएम पिस्टल, 10 नग- कुकर बम, 1 नग- तीर बम, 13 नग- मैग्जीन, 469 नग- कारतूस, 34 नग- बीजीएल सेल, 46 किग्रा- बारूद, 4 नग- वॉकीटाकी और 1 नग- छोटा गैस वेल्डींग मशीन बरामद किया है।

बीजापुर में कैश और हथियार बरामद 
उल्लेखनीय है कि, बीजापुर में जवानों ने अलग- अलग स्थानों से बरामद नक्सलियों से बारमद डंप से 65 लाख 52 हजार कैश और LMG, SLR, कार्बाइन समेत कुल 32 हथियार बरामद किए गए। बीजापुर में अब तक कुल 7 करोड़ से अधिक की नगद राशि, 8.20 किलो सोना समेत कुल 20 करोड़ 8 लाख 52 हजार की संपत्ति बारमद की गई है। 2024 से अब तक कुल 517 हथियार बरामद किये गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button