Uncategorised

परीक्षा से पहले CM विष्णु देव साय का छात्रों के नाम प्रेरक संदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा,

“मेरे प्यारे बच्चों, परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए—आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान घबराहट और डर होना स्वाभाविक है। उन्होंने इसे कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को याद दिलाया कि साल भर की मेहनत, अभ्यास और दोहराव ही उनकी असली ताकत है।

छात्रों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को—

  • आत्मविश्वास बनाए रखने,
  • कठिन विषयों की नियमित पुनरावृत्ति करने,
  • समय का संतुलित उपयोग करने,
  • पर्याप्त नींद लेने और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी।

उन्होंने कुछ दिनों के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने की भी अपील की।

उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अंत में उन्होंने स्नेह और आशीर्वाद देते हुए कहा,

“ऑल द बेस्ट बच्चों।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button