Uncategorised

रायपुर में स्टाफ नर्स की रहस्यमय हत्या, घर के कमरे में मिला खून से सना शव

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । राजधानी में एक युवती की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है, जहां 23 वर्षीय प्रियंका दास, जो पेशे से स्टाफ नर्स थी, मृत अवस्था में मिली। उसका खून से लथपथ शव घर के कमरे में पड़ा मिला, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से सबूत एकत्रित कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पड़ोसियों और मृतका के परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। इस वारदात से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button