Uncategorised

शिवनाथ नदी कांड: बोरे में मिली महिला की लाश की हुई पहचान, पति पर हत्या का शक

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। शिवनाथ नदी किनारे बोरे में मिली महिला के शव की पहचान 22 वर्षीय संगीता निषाद के रूप में हुई है। संगीता भाटापारा क्षेत्र के मूड़ता गांव की रहने वाली थी और बीते चार दिनों से लापता थी।

रविवार को पचपेड़ी थाना क्षेत्र के शिवटिकारी गांव में ग्रामीणों ने नदी किनारे बोरे से दुर्गंध आती देख पुलिस को सूचना दी। जब बोरा खोला गया तो उसमें महिला की लाश मिली, जिसके साथ लोहे के तार से बंधा पत्थर भी था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नदी में फेंका गया।

डीएसपी लालचंद मोहले ने बताया कि शव की पहचान के बाद डायरी भाटापारा पुलिस को भेजी जाएगी और आगे की जांच वही करेगी। फिलहाल संगीता का पति संजू केंवट फरार है। पुलिस का मानना है कि इसी ने हत्या को अंजाम दिया है। उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, संगीता सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और फेसबुक-इंस्टाग्राम के जरिए ही उसकी मुलाकात संजू से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने प्रेम विवाह किया। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी लाखेश केंवट ने कहा कि संदेही पति की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button