‘अल्फा’ का पोस्टर बना चर्चा का केंद्र, सोशल मीडिया पर ‘Dune’ से हो रही तुलना

Alpha ‘अल्फा’ का नया पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। एक ओर जहां फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स पोस्टर की तुलना हॉलीवुड की चर्चित फिल्म Dune ‘ड्यून’ से कर रहे हैं।
हाल ही में जारी पोस्टर में Alia Bhatt आलिया भट्ट, Sharvari शरवरी, Bobby Deol बॉबी देओल और Anil Kapoor अनिल कपूर रेगिस्तानी पृष्ठभूमि में नजर आ रहे हैं। पोस्टर का रंग, विजुअल टोन और बैकग्राउंड देखकर कई यूजर्स को ‘ड्यून’ की याद आ गई। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पोस्टर की कंपोजिशन और डिजाइन हॉलीवुड फिल्म से काफी मिलती-जुलती दिख रही है।
पोस्टर सामने आने के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने इसे “Dune-coded” बताया, जबकि दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पहली नजर में उन्हें लगा यह ‘Dune 3’ का पोस्टर है। कई यूजर्स ने दोनों फिल्मों के पोस्टर का कोलाज साझा कर समानताओं की ओर इशारा किया, जबकि कुछ ने पोस्टर की मौलिकता पर सवाल भी उठाए।
टीजर पर भी उठे सवाल
विवाद केवल पोस्टर तक सीमित नहीं रहा। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ दर्शकों ने फिल्म के एक दृश्य की तुलना फ्रेंच फिल्म La Femme Nikita ‘ला फेम निकिता’ से की है। कई यूजर्स ने तस्वीरें और क्लिप शेयर कर दोनों में समानताओं का दावा किया है।
YRF Spy Universe की पहली फीमेल-लीड फिल्म
‘अल्फा’ की खास बात यह है कि यह Yash Raj Films Yash Raj Films के Spy Universe की पहली फीमेल-लीड फिल्म है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Shiv Rawail शिव रवैल ने किया है।
3 जुलाई को होगी रिलीज
‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट पहली बार दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। टीजर रिलीज के बाद Shah Rukh Khan शाहरुख खान, Salman Khan सलमान खान, Katrina Kaif कैटरीना कैफ और Amitabh Bachchan अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों ने फिल्म की सराहना की है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रिलीज के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।







