Uncategorised

चीफ जस्टिस से मिला अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधिमंडल…। रायगढ़ मामले की जांच करने दो सदस्यीय टीम बनाने का निर्देश…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-16.02.22- अधिवक्ता संघ रायगढ़ की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने आज हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से मुलाकात की इस दौरान स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारी भी मौजूद थे। चीफ जस्टिस से मुलाकात कर अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों में बिक रहे फैसलों के संबंध में,रायगढ़ के वर्तमान हालातों सहित पूरे घटनाक्रम की उन्हें जानकारी दी, साथ ही पुलिस की ओर से की जा रही एकपक्षीय कार्यवाही के बारे में भी चर्चा की।
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल को चीफ जस्टिस ने आश्वासन दिया है कि उनके सम्मान को कहीं भी झुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए आवश्यक कदम उठाए जाने की बात भी कही है।

एडवोकेट जनरल ने दो सदस्यीय जांच टीम बनाने का दिया निर्देश:-

रायगढ़ के हालातों को बेहद गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के एडवोकेट जनरल ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित करने का निर्देश जारी कर दिया है। इस जांच टीम में स्टेट बार काउंसिल के दो विद्वान सदस्य शामिल होंगे जो रायगढ़ आकर पूरे मामले की विस्तृत जांच करेंगे और इसकी रिपोर्ट हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button