देश विदेश

महानंदा एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियां पटरी से उतरीं, बड़ा हादसा टला

Advertisement

आरा स्टेशन के पास पश्चिमी गुमटी पर सुबह 4:10 बजे हुआ हादसा

बिहार के आरा रेलवे स्टेशन के पास डीडीयू रेलखंड पर रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। न्यू जलपाईगुड़ी से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियां पश्चिमी गुमटी के समीप अचानक पटरी से उतर गईं। घटना सुबह करीब 4 बजकर 10 मिनट की बताई जा रही है।

हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

हादसे के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ लोगों के घायल होने की भी फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अप लाइन पर रेल परिचालन हुआ प्रभावित

ट्रेन के डिरेल होने के बाद अप लाइन पर रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। रेल प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद रेल सेवा को दोबारा बहाल कर दिया गया।

हादसे के कारणों की जांच में जुटा रेल प्रशासन

रेल प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आखिर किन परिस्थितियों में महानंदा एक्सप्रेस की दो जनरल बोगियां पटरी से उतरीं, इसका पता लगाने के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button