छत्तीसगढ़
प्रेमनगर में 26 वर्षीय शिक्षिका ने घर में फांसी लगाकर दी जान

आत्मानंद स्कूल में पदस्थ थी शिक्षिका, घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप
सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय शिक्षिका द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सलका निवासी महिला के रूप में हुई है, जो क्षेत्र के आत्मानंद स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।
रात के समय हुई घटना, घर में ही उठाया आत्मघाती कदम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रात के समय की बताई जा रही है। शिक्षिका ने अपने घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।






