छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने 21 नवचयनित सहायक संचालकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Advertisement

बोले- शहरों का विकास वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर हो

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शहरों का विकास केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों के अनुरूप किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह बात मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के 21 नवचयनित सहायक संचालकों (योजना) को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद संबोधित करते हुए कही।

पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्ति

मुख्यमंत्री साय ने सभी नवचयनित अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद पहली बार नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सहायक संचालकों की नियुक्ति हुई है।

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से विभाग की कार्यक्षमता मजबूत होगी और प्रदेश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण को सुनियोजित दिशा देने में मदद मिलेगी।

परिवारों के लिए भी गर्व का अवसर

मुख्यमंत्री ने नवचयनित अधिकारियों के माता-पिता और परिजनों को भी विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर योग्य बनाना और उन्हें जिम्मेदार पद पर प्रदेश तथा जनता की सेवा करते देखना माता-पिता के लिए गर्व और प्रसन्नता का अवसर होता है।

नई जिम्मेदारी के साथ प्रदेश की उम्मीदें भी जुड़ीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पाने वाले इन युवाओं के जीवन में आज नई जिम्मेदारी की शुरुआत हुई है। इस जिम्मेदारी के साथ उनके परिवारों की अपेक्षाएं ही नहीं, बल्कि प्रदेश और जनता की उम्मीदें भी जुड़ी हैं।

उन्होंने नवचयनित अधिकारियों से अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश के सुनियोजित विकास में योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button