छत्तीसगढ़

भक्त माता कर्मा के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक फिल्म का भव्य सामूहिक प्रदर्शन, बड़ी संख्या में शामिल हुआ साहू समाज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
भक्त माता कर्मा के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक मूवी का भव्य सामूहिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आयोजन में साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी परिक्षेत्र एवं सातों वार्डों के साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि माता कर्मा की प्रेरणादायक मूवी का भव्य सामूहिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के भाई-बहनों, युवाओं एवं बच्चों सहित लगभग 250 से अधिक स्वजातीय जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति एवं समाजिक एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

प्रेरणादायक प्रसंगों को देख भावविभोर हुए समाजजन  
फिल्म के माध्यम से माता कर्मा की भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट भक्ति, त्याग, समर्पण एवं शक्ति के प्रेरणादायक प्रसंगों को देखकर उपस्थित समाजजन भावविभोर हो उठे। आयोजन ने नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

समाज गुढियारी परिक्षेत्र का आयोजन
यह आयोजन साहू समाज गुढियारी परिक्षेत्र के तत्वावधान में परिक्षेत्र अध्यक्ष राज कुमार साहू के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर जिला साहू संघ के जिला महामंत्री कमल नारायण साहू जी, सलाहकार अशोक साहू जी, युवप्रकोष्ठ कार्यकारी संयोजक पूर्वेश साहू जी, महिला प्रकोष्ठ की टीम, समस्त परिक्षेत्र पदाधिकारी, सातों वार्डों के कार्यकर्ता एवं समाजजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

माता कर्मा के आदर्शों को जीवन में अपनाएं : राज कुमार साहू 
परिक्षेत्र अध्यक्ष राज कुमार साहू ने कहा कि, माता कर्मा के आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस प्रकार की धार्मिक एवं सांस्कृतिक फिल्में समाज में संस्कार, भक्ति एवं एकता को मजबूत करने का कार्य करती हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से परिवार सहित ऐसी प्रेरणादायक फिल्मों को देखने एवं माता कर्मा के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।

Sahu community organized Bhakta Mata Karma movie

समाजजनों ने बताया ऐतिहासिक आयोजन
समाजजनों ने आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज में धार्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने वाला ऐतिहासिक आयोजन बताया। अंत में सभी ने प्रभु जगन्नाथ जी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा से समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं अखंड एकता की मंगलकामना की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button