छत्तीसगढ़
सरगुजा में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप ने बाइक सवार जीजा-साले को मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक मौके से फरार

सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मंगारी फैमिली ढाबा के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक में सवार जीजा साले को टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
बतौली। सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मंगारी फैमिली ढाबा के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक में सवार जीजा साले को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसा इतना भीषड़ था कि पिकअप के लापरवाह चालक ने जीजा साला दोनों को कुचलते हुए मौके से भाग खड़ा हुआ। जहां साले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीजा सीतापुर अस्पताल में दम तोड़ दिया इस घटना की खबर से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि मंगलवार की देर रात 11 बजे लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मंगारी फैमिली ढाबा के सामने अंबिकापुर की तरफ से सीतापुर की ओर जा रही तेजरफ्तार पिकअप जीजा- साले को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। दुर्घटना इतनी भयंकर हुई कि पिकअप के सामने का बंपर नंबर प्लेट सहित टूटकर सड़क में जा गिरा। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना पश्चात राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मंगारी हुआ जाम
ग्रामीणों ने घायल युवक को सीतापुर अस्पताल भिजवाया गया. सीतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच सड़क के जाम को खुलवा आवागमन सुचारु करवाया गया. फिलहाल पिकअप वाहन के नंबर के सहारे पुलिस पिकअप की पतासाजी में जुटी हुई है. जबकि दोनों मृत युवकों के पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।







