रायपुर पुलिस का बड़ा प्रहार: गांजा तस्कर रवि साहू की 7 करोड़ की संपत्ति सीज, 16 संपत्तियों पर चला पुलिस का शिकंजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्कर रवि साहू की 7 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज की है। पुलिस ने रवि साहू की 16 सम्पत्तियों को सीज किया है। अवैध कमाई से उसने पत्नी, बेटा और मां के नाम से करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीद रखी थी। यह कार्रवाई सफेमा के तहत की कार्रवाई गई है। यह DCP सेंट्रल उमेश गुप्ता ने जानकारी दी है।
पुलिस कमिश्नरेट ने सफेमा कोर्ट मुंबई प्रतिवेदन भेज दिया है। रायपुर कमिश्नरेट में एनडीपीएस के तहत पहली कार्रवाई की है। आपको बता दें कि, रवि साहू प्रदेश का सबसे बड़ा गांजा तस्कर है और उसके खिलाफ कुल 55 मामले दर्ज हैं। कालीबाड़ी इलाके में गांजा का कारोबार चलता था। वह प्रदेश के अन्य जगहों पर भी गांजा की तस्करी करता था।

NDPS एक्ट के तहत पुलिस की पहली कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रायपुर कमिश्नरेट में NDPS एक्ट के तहत इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले ड्रग्स और गांजा तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी और माल जब्ती की कार्रवाई होती रही है, लेकिन अब उनकी आर्थिक कमर तोड़ने के लिए संपत्ति अटैच करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।







