छत्तीसगढ़

Road Accident Janjgir-Champa : जावलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई-बहन की मौत

Advertisement

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम जावलपुर में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, 21 वर्षीय खुशी और 34 वर्षीय विनोद कुमार दहकोनी से जावलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जावलपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर हुई दोनों की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में शोक की लहर है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button