छत्तीसगढ़

बिजली खपत रायगढ़ : मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान का असर, जुलाई में घरेलू बिजली खपत में 24% की कमी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (एम ऊर्जा) और मानसूनी मौसम के संयुक्त प्रभाव से रायगढ़ क्षेत्र में घरेलू बिजली खपत के पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिलों में जुलाई माह के दौरान बिजली उपभोग में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बिजली विभाग के अनुसार अब क्षेत्र के करीब 94 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट तक की खपत वाली श्रेणी में आ गए हैं, जिससे वे योजना के लाभ के पात्र बन गए हैं।

400 यूनिट तक वाले उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी

जून में क्षेत्र के कुल 2,44,869 घरेलू उपभोक्ताओं में से 2,15,891 उपभोक्ता 400 यूनिट तक की श्रेणी में थे। जुलाई में यह संख्या बढ़कर 2,31,043 हो गई। वहीं 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 28,978 से घटकर 13,826 रह गई, जो लगभग 52 प्रतिशत की कमी है।

कुल बिजली खपत में 24 प्रतिशत की गिरावट

जून में घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा 48.924 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली की खपत हुई थी, जो जुलाई में घटकर 37.031 मिलियन यूनिट रह गई। इस प्रकार एक महीने में कुल घरेलू बिजली खपत में लगभग 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं की बिजली उपयोग में बड़ी गिरावट

400 यूनिट तक की श्रेणी में बिजली खपत जून के 29.926 मिलियन यूनिट से घटकर जुलाई में 28.468 मिलियन यूनिट रही। वहीं 400 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की खपत 18.998 मिलियन यूनिट से घटकर 8.563 मिलियन यूनिट रह गई, जो करीब 55 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्शाती है।

बिजली विभाग का मानना है कि मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान के प्रति बढ़ती जागरूकता और मानसूनी मौसम के कारण बिजली की मांग में आई कमी से उपभोक्ताओं की खपत में यह सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button