Uncategorised

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। 10 जून 2026 को जारी आदेश के तहत जिला शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा सहायक संचालकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कई जिलों में बदले गए शिक्षा विभाग के अधिकारी

तबादला सूची का प्रभाव रायगढ़, सक्ती, बिलासपुर, धमतरी, कोरिया, गरियाबंद, नारायणपुर, बेमेतरा, बलौदाबाजार, बीजापुर सहित कई जिलों पर पड़ा है।

रायगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वेंकट राव को दुर्ग संभाग में प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। वहीं कोरबा में पदस्थ श्यामानंद साहू को रायगढ़ का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ताण्डे को सक्ती जिले की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मस्तूरी के प्राचार्य रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे को लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ किया गया है। उनकी जगह सरगुजा के उदयपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोरिया जिले में सहायक संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा जितेंद्र गुप्ता को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गरियाबंद के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जनगजीत धीर को लोक शिक्षण संचालनालय भेजा गया है, जबकि महासमुंद डायट में पदस्थ राजेश धनकर को गरियाबंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

धमतरी, बेमेतरा और नारायणपुर में भी बदलाव

बलौद की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी को धमतरी जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धमतरी के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को बेमेतरा का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नारायणपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल को लोक शिक्षण संचालनालय भेजा गया है। उनकी जगह कोंडागांव में पदस्थ महेंद्र नाथ पाण्डेय को नारायणपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा नवीन कुमार यादव, सतीश माहेश्वरी, रमाकांत पैकनगन सहित कई अधिकारियों को सहायक संचालक एवं अन्य प्रशासनिक पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा फैसला

शिक्षा विभाग के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभाग का मानना है कि नई पदस्थापनाओं से जिलों में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 28 अधिकारियों के तबादले कर जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और सहायक संचालकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रशासनिक फेरबदल को नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों और शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button