Uncategorised

41वें चक्रधर समारोह की तैयारियां शुरू, टेंट-पंडाल और साउंड व्यवस्था के लिए निविदा जारी

Advertisement

रायगढ़। जिला प्रशासन एवं चक्रधर समारोह आयोजन समिति ने 41वें चक्रधर समारोह के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समारोह आगामी 14 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।

टेंट, पंडाल, लाइट और साउंड व्यवस्था के लिए आमंत्रित की गई निविदाएं

कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष चक्रधर समारोह आयोजन समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार समारोह के लिए टेंट-पंडाल, प्रकाश व्यवस्था, साउंड सिस्टम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था हेतु पंजीकृत और अनुभवी संस्थाओं तथा फर्मों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदा एक वर्ष के रेट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर जारी की गई है।

15 जून से शुरू होगी ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया

इच्छुक एजेंसियां 15 जून अपराह्न 4 बजे से ऑनलाइन निविदा प्रस्तुत कर सकेंगी। निविदा दस्तावेज निर्धारित पोर्टल एवं रायगढ़ जिले की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

30 जून को होगी प्री-बिड बैठक

निविदा से संबंधित तकनीकी एवं प्रशासनिक जानकारी के लिए 30 जून को अपराह्न 3 बजे प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं निविदाकार अपनी शंकाएं एवं प्रश्न 30 जून दोपहर 12 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे।

24 जुलाई अंतिम तिथि, उसी दिन खुलेगी तकनीकी निविदा

ऑनलाइन निविदा जमा करने तथा भौतिक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई अपराह्न 3 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद उसी दिन शाम 4 बजे तकनीकी निविदाएं खोली जाएंगी। तकनीकी रूप से पात्र पाए गए निविदाकारों की वित्तीय निविदा बाद में खोली जाएगी, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी।

भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन का लक्ष्य

जिला प्रशासन ने पात्र एजेंसियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि चक्रधर समारोह-2026 का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से किया जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button