छत्तीसगढ़

उड़ीसा से इंदौर ले जाया जा रहा था 36 लाख का गांजा, सिंघोड़ा पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महासमुंद । जिले की सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 36 लाख रुपए मूल्य का 240 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से इंदौर (मध्यप्रदेश) गांजा की बड़ी खेप एक आईचर वाहन (क्रमांक CG 04 PE 9434) से नेशनल हाइवे 53 के रास्ते ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक टीम ने रेहटीखोल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 240 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹36 लाख आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने वाहन में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेश उर्फ राजू जाट (निवासी इंदौर, मध्यप्रदेश) और बलवेश नाथ (निवासी देवास, मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक महासमुंद ने बताया कि यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सख्त कार्रवाई के संकेत:
सिंघोड़ा पुलिस ने कहा कि गांजा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button