छत्तीसगढ़

रतनपुर के बिकमा तालाब में दिखे मगरमच्छ के 6 शावक : इलाके में बढ़ी चिंता, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Advertisement

 बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच कौतूहल और चिंता का माहौल बन गया, जब तालाब के किनारे मगरमच्छ के छह शावक दिखाई दिए। सुबह तालाब में नहाने पहुंचे लोगों की नजर इन नन्हे मगरमच्छों पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।

अंडों से बाहर निकले शावक
जानकारी के अनुसार, तालाब किनारे दिए गए अंडों से हाल ही में ये मगरमच्छ शावक बाहर निकले थे। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी शावकों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला गया।

खुटाघाट डैम में छोड़े गए सभी शावक
रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने छहों मगरमच्छ शावकों को सुरक्षित रूप से खुटाघाट डैम में छोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि शावकों को प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

तालाब में अब भी मगरमच्छ होने की आशंका
वन विभाग को आशंका है कि बिकमा तालाब में अभी भी कुछ मगरमच्छ मौजूद हो सकते हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीन और मगरमच्छों के तालाब में होने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
वन विभाग और पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से तालाब के किनारे अनावश्यक रूप से न जाने और बच्चों को अकेले वहां नहीं भेजने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या मगरमच्छ दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button