Uncategorised

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: भारतीय रेलवे ने बहाल की 14 रद्द ट्रेनें, बिलासपुर मंडल में 27 अप्रैल तक फिर से दौड़ेंगी ट्रेनें

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG 14 Cancelled Trains Restored Bilaspur Division News : छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी हैं बीते कई दिनों से बिलासपुर मंडल में रद्द चल रही 14 रद्द ट्रेनें बहाल हो गई हैं। इनका संचालन आज से सुचारू रूप से होगा। जो 27 अप्रैल तक चलेंगी। गौरतलब है कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद्द की गई थीं।

जांजगीर-नैला स्टेशन पर चल रहा था काम

आपको बता दें जांजगीर-नैला स्टेशन पर काम चल रहा था। जिसके चलते इन ट्रेनों को रद्द किया गया था। लेकिन अब काम पूरा होने के बाद मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसमें अभी तक रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर रूट से चलने वाली प्रभावित हो रही थीं। समय पर ट्रेनें चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।

14 ट्रेनें बहाल

बिलासपुर रेलवे मंडल ने 14 ट्रेनों को बहाल कर दिया है। ये ट्रेनें अब 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। जांजगीर नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण इन्हें पहले रद्द किया गया था।

ये ट्रेनें हुई

बहाल हुई ट्रेनेां में गाड़ी संख्या 68737 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू और गाड़ी संख्या 68738 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू शामिल हैं। ये दोनों ट्रेनें 23 से 27 अप्रैल तक अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 68736 (बिलासपुर-रायगढ़) मेमू को 22 से 26 अप्रैल तक और गाड़ी संख्या 68735 (रायगढ़-बिलासपुर) मेमू को 23 से 27 अप्रैल तक बहाल किया गया है। गाड़ी संख्या 68746 (रायपुर-गेवरारोड) मेमू 22 से 26 अप्रैल तक तथा गाड़ी संख्या 68745 (गेवरारोड-रायपुर) मेमू 23 से 27 अप्रैल तक चलेगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 58204 (रायपुर-कोरबा) पैसेंजर को भी 22 से 26 अप्रैल तक बहाल कर दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button