रायगढ़

छपोरा (पुसौर) में 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया रिमांड पर…..

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- आज दिनांक 10.03.21 को थाना पुसौर से वारंटी पतासाजी में रवाना हुये स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर रेंगालपाली की ओर से ग्राम छपोरा पैदल शराब लाते हुये पैडगरी, छपोरा में अकुर मिर्धा पिता दयराम मिर्धा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छपोरा थाना पुसौर को 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़े। आरोपी 10-10 लीटर क्षमता वाली दो प्लास्टिक जरीकेन में 10-10 लीटर महुआ शराब जुमला 20 लीटर कीमती 2,000 रूपये को बिक्री करने के लिये लेकर आना बताया। आरोपी के विरूद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button