Uncategorised

जांजगीर-चांपा में चाकूबाजी की घटना, नाबालिग घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव में नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में हुई कहासुनी के बाद दो छात्र गुटों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान एक छात्र ने नाबालिग पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 4 से 5 लोगों पर हमले का आरोप है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button