Uncategorised

रायगढ़ : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखिया गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार धनंजय यादव अपने मित्र अमित कुमार मांझी के साथ बाइक से मामा के घर राजपुर जा रहा था। रास्ते में सलखिया गांव के पास दोनों गुटखा लेने के लिए सड़क किनारे रुके थे। इसी दौरान राजपुर की ओर से आ रहे सफेद रंग के तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर में धनंजय यादव को हाथ-पैर में चोटें आईं, जबकि अमित कुमार मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल लैलूंगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी
धनंजय यादव की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button