Uncategorised

रायगढ़ में चार रेत खदानों का होगा ई-नीलामी से आवंटन, खनिज विभाग ने जारी की निविदा

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने अब रेत खदानों के आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन (ई-नीलामी प्रणाली) से करने का निर्णय लिया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्पादन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 लागू किए गए हैं।

नए नियमों के तहत रायगढ़ जिले में तृतीय चरण में कुल 4 रेत खदानों का आवंटन किया जाएगा। इनमें —

तहसील रायगढ़ के डूमरपाली और सरडामाल,

तहसील धरमजयगढ़ के जोगड़ा-2,

तथा तहसील घरघोड़ा के छिरभौना रेत खदान शामिल हैं।


इन खदानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन निविदा 30 अक्टूबर 2025 को जारी की गई है। निविदा से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी पोर्टल https://mstcecommerce.com/auctionhome/mmb/sandcg/index.jsp, खनिज साधन विभाग की वेबसाइट, जिला रायगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट तथा कलेक्टर (खनिज) कार्यालय एवं संबंधित पंचायत भवनों के सूचना पटलों पर उपलब्ध है।

तकनीकी एवं वित्तीय बोली जमा करने की प्रक्रिया 21 नवंबर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर 27 नवंबर 2025 शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक आवेदक एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से अपनी बोली प्रस्तुत कर सकेंगे।

ई-नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदकों के पास डिजिटल सिग्नेचर (क्लास-3 साइनिंग एवं इनक्रिप्शन), बैंक खाता, मूल निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, टिन नंबर, जीएसटीएन, आधार कार्ड, तथा दो शपथ पत्र अनिवार्य रूप से होने चाहिए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button