Uncategorised

सेवा और सुशासन के 12 वर्ष : रायगढ़ में ओपी चौधरी का विशेष जनसंपर्क अभियान, समाज के प्रबुद्धजनों और प्रतिभाओं का किया सम्मान

Advertisement

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, कलाकारों, खिलाड़ियों और धार्मिक व्यक्तित्वों से उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शॉल, श्रीफल और रामचरितमानस की प्रति भेंट कर उनका सम्मान किया।

समाज के अनुभवी लोगों से किया संवाद

वित्त मंत्री ने पहाड़ मंदिर के पास कौहाकुंडा निवासी दुर्बादल पटनायक, अध्यक्ष पटनायक समाज, से भेंट कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन सरकार के लिए अमूल्य है।

विश्व विजेता निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज दिव्यांशु देवांगन के निवास पहुंचकर वित्त मंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। जूनियर वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर उन्होंने दिव्यांशु और उनके माता-पिता श्रीमती चंद्रा देवांगन एवं श्री देवलाल देवांगन का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांशु जैसे खिलाड़ी पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव हैं और राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों पर चर्चा

अभियान के दौरान शिक्षाविद ज्योति शर्मा और लक्ष्मण शर्मा से शिक्षा एवं संस्कारों पर चर्चा की गई। वहीं गायत्री मंदिर के पुजारी हरिराम जी से आध्यात्मिक विषयों पर संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति समाज की मजबूत नींव हैं।

कोविड काल में सेवा देने वाली समाजसेवी का किया सम्मान

कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने वाली समाजसेवी कल्याणी मुखर्जी से भी वित्त मंत्री ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संकट के समय समाज की सेवा करने वाले लोग ही वास्तविक प्रेरणा स्रोत हैं।

सेवा भाव ही सुशासन का आधार

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि सरकार जनता के बीच जाकर उनकी भावनाओं, अनुभवों और सुझावों को समझे। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस भेंट करने का उद्देश्य सेवा, संस्कार और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button