छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, 1.74 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि

Advertisement

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया।

126 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए चयनित 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए। इसके साथ ही अन्य 540 खिलाड़ियों को भी नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

666 प्रतिभाओं को मिला 1.74 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन

राज्य खेल अलंकरण और नगद प्रोत्साहन को मिलाकर समारोह में कुल 666 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस सम्मान से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ी की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष सिर्फ उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि उसकी सफलता से प्रदेश और देश का सम्मान भी बढ़ता है।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण अपनी क्षमता से पीछे न रहना पड़े।

समारोह में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

राज्य खेल अलंकरण समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और सांसद विजय बघेल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button