बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के 7 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; 5 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 2 का इलाज जारी

बिलासपुर। शहर में स्वाइन फ्लू (H1N1) के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। संक्रमित मरीजों में से 5 उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज शहर के अपोलो हॉस्पिटल में जारी है।
75 वर्षीय महिला की हालत खतरे से बाहर
अस्पताल में भर्ती मरीजों में एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। बताया गया कि उनकी हालत में सुधार है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं एक 30 वर्षीय मरीज की रायपुर ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति के साथ संक्रमण के संभावित स्रोतों पर भी नजर रख रहा है।
स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ाई गई निगरानी
स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की निगरानी बढ़ा दी है। CIMS, जिला अस्पताल और PHC-CHC स्तर पर संदिग्ध मरीजों की पहचान और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच, उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
5 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
बिलासपुर में मिले 7 संक्रमित मरीजों में से 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती दो मरीजों का उपचार जारी है। इनमें 75 वर्षीय महिला की स्थिति में सुधार बताया गया है।
स्वास्थ्य विभाग फिलहाल संक्रमित मरीजों की स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है और संभावित संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया जा रहा है।






