छत्तीसगढ़

रायपुर में खेल अलंकरण के लिए चयनित खिलाड़ियों और कोच की सूची जारी, 82 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

Advertisement

रायपुर। राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए चयनित खिलाड़ियों और कोच की सूची जारी कर दी गई है। इन तीन वर्षों के लिए कुल 82 खिलाड़ियों को पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।

43 खिलाड़ियों और कोच का मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयन

जारी सूची के अनुसार 43 खिलाड़ियों और कोच का चयन मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उनके खेल प्रदर्शन एवं उपलब्धियों के आधार पर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

29 अगस्त को होगा सम्मान समारोह

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों, कोच और रेफरी को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित करेंगे।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

राज्य खेल अलंकरण के माध्यम से विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेफरी को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button