छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी भर्ती का मौका, कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर निकली वैकेंसी; 8 सितंबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद रिक्त
भर्ती के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पेन्टाचिमली के तुमलगुड़ा, उरसांगल-2, गोंदपल्ली के मंडीमरका-02 एवं 03, कोण्डासांवली-01, मेड़वाही के मेड़वाही-3 और तारलागुड़ा के बैनपल्ली आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त बताए गए हैं।
सहायिका के इन पदों पर होगी भर्ती
वहीं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पेन्टाचिमली के मिचीगुड़ा एवं टेकलगुड़ा, तारलागुड़ा के कलाईगुड़ा, सिलगेर के सिलगेर-2 तथा ताड़मेटला के ताड़मेटला-02 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए हैं।
25 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 25 अगस्त 2026 से 8 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
भर्ती की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।






